#पटूड़ी गांव (चंबा) की बेटी #अंजली नेगी ने पास की पीसीएस परीक्षा #बनी राज्य कर अधिकारी
#चंबा। #विकासखण्ड चंबा #ग्राम पटूड़ी की होनहार बेटी #अंजली नेगी ने ने #पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वह यह महत्वपूर्ण परीक्षा पास कर #राज्य कर अधिकारी बनी है। उनके पिता दिनेश सिंह नौकरी करते हैं एवं माँ निर्मला नेगी गृहणी है। वर्तमान में इनका परिवार ऋषिकेश में निवास करता है। परिवार का अनुशासन, संस्कार और कड़ी मेहनत के दम पर अंजली की यह उपलब्धि काबिले तारीफ है। उनके पूरे परिवार, ग्राम पटूड़ी एवं क्षेत्र के लिए यह बहुत ही गर्व की बात है। उम्मीद करते हैं उनकी मेहनत और यह उपलब्धि औरों के लिए प्रेरणादाई साबित होगी। उनकी इस उपलब्धि के लिए उन्हें व उनके परिजनों को लोग बधाई एवं शुभकामनाएं दे रहे हैं। आप भी दीजिए।