Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

पीसीएस

#पीसीएस टॉपर जसमीत कौर को किया सम्मानित,प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर जसमीत ने बढ़ाया शहर और जिले का गौरवः विकास शर्मा

 उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पीसीएस परीक्षा में प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर रुद्रपुर का नाम रोशन करने वाली जसमीत कौर पाहवा को महापौर विकास शर्मा ने उनके आवास पर पहुंचकर सम्मानित किया। महापौर ने वसुंधरा पॉम हाउस कॉलोनी जाफरपुर स्थित उनके निवास पर पहुंचकर जसमीत कौर के साथ ही उनके पिता जसवंत सिंह पाहवा, माता मनप्रीत कौर एवं पूरे परिवार को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर महापौर विकास शर्मा ने कहा कि जसमीत कौर ने पीसीएस परीक्षा में पूरे उत्तराखंड में शीर्ष स्थान प्राप्त कर न केवल अपने परिवार, बल्कि रुद्रपुर शहर और पूरे जनपद का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि यह रुद्रपुर के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण है, क्योंकि शहर की किसी बेटी ने पहली बार पीसीएस परीक्षा में प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया है।

महापौर ने कहा कि जसमीत कौर की सफलता इस बात का प्रमाण है कि मजबूत इच्छाशक्ति, निरंतर प्रयास और मेहनत से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। जसमीत पहले से ही बागेश्वर में समाज कल्याण अधिकारी के रूप में सम्मानजनक पद पर सेवाएं दे रही थीं, लेकिन उन्होंने अपने सपनों की उड़ान को रुकने नहीं दिया और लगातार मेहनत कर यह बड़ा मुकाम हासिल किया। उन्होंने कहा कि जसमीत की यह उपलब्धि सिविल सेवा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा का काम करेगी। महापौर ने जसमीत को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह एक संवेदनशील और जनसेवा के लिए समर्पित अधिकारी के रूप में कार्य कर प्रदेश की सेवा करें।

इस दौरान जसमीत कौर के पिता जसवंत सिंह पाहवा ने कहा कि बच्चों की सफलता से माता-पिता का सिर गर्व से ऊंचा हो जाता है। उन्होंने कहा कि जब माता-पिता को उनके बच्चों की उपलब्धियों से पहचान मिलने लगे, तो उससे बड़ी खुशी कोई नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि परिवार ने जो संस्कार और मेहनत की राह दिखाई थी, आज बच्चे अपनी लगन और परिश्रम से उसे और आगे बढ़ा रहे हैं। यह पूरे परिवार के साथ-साथ शहर के लिए भी सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि जसमीत की उपलब्धि सिर्फ उनके परिवार की सफलता नहीं है, बल्कि यह पूरे रुद्रपुर की उपलब्धि है। इससे प्रेरणा लेकर अन्य युवा भी बड़े लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें हासिल करने के लिए आगे बढ़ेंगे।

पीसीएस टॉपर जसमीत कौर ने सम्मान और शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जब मेहनत को समाज का प्रोत्साहन मिलता है तो आगे बढ़ने की प्रेरणा और बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि जो युवा प्रशासनिक सेवा में आना चाहते हैं, उन्हें पूरे जुनून, धैर्य और लगन के साथ तैयारी करनी चाहिए। ईमानदार प्रयास और लगातार मेहनत करने वालों को सफलता अवश्य मिलती है। जसमीत ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद, परिवार के सहयोग और ईश्वर की कृपा को दिया। उन्होंने शुभकामनाएं देने वाले सभी लोगों का आभार भी जताया।

इस अवसर पर महापौर विकास शर्मा के साथ गुरमीत सिंह, पारस चुघ, चिराग कालरा, गौरव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

#पीसीएस टॉपर जसमीत कौर को किया सम्मानित,प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर जसमीत ने बढ़ाया शहर और जिले का गौरवः विकास शर्मा उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पीसीएस परीक्षा में प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर रुद्रपुर का नाम रोशन करने वाली जसमीत कौर पाहवा को महापौर विकास शर्मा ने उनके आवास पर पहुंचकर सम्मानित किया। महापौर ने वसुंधरा पॉम हाउस कॉलोनी जाफरपुर स्थित उनके निवास पर पहुंचकर जसमीत कौर के साथ ही उनके पिता जसवंत सिंह पाहवा, माता मनप्रीत कौर एवं पूरे परिवार को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर महापौर विकास शर्मा ने कहा कि जसमीत कौर ने पीसीएस परीक्षा में पूरे उत्तराखंड में शीर्ष स्थान प्राप्त कर न केवल अपने परिवार, बल्कि रुद्रपुर शहर और पूरे जनपद का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि यह रुद्रपुर के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण है, क्योंकि शहर की किसी बेटी ने पहली बार पीसीएस परीक्षा में प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया है। महापौर ने कहा कि जसमीत कौर की सफलता इस बात का प्रमाण है कि मजबूत इच्छाशक्ति, निरंतर प्रयास और मेहनत से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। जसमीत पहले से ही बागेश्वर में समाज कल्याण अधिकारी के रूप में सम्मानजनक पद पर सेवाएं दे रही थीं, लेकिन उन्होंने अपने सपनों की उड़ान को रुकने नहीं दिया और लगातार मेहनत कर यह बड़ा मुकाम हासिल किया। उन्होंने कहा कि जसमीत की यह उपलब्धि सिविल सेवा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा का काम करेगी। महापौर ने जसमीत को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह एक संवेदनशील और जनसेवा के लिए समर्पित अधिकारी के रूप में कार्य कर प्रदेश की सेवा करें। इस दौरान जसमीत कौर के पिता जसवंत सिंह पाहवा ने कहा कि बच्चों की सफलता से माता-पिता का सिर गर्व से ऊंचा हो जाता है। उन्होंने कहा कि जब माता-पिता को उनके बच्चों की उपलब्धियों से पहचान मिलने लगे, तो उससे बड़ी खुशी कोई नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि परिवार ने जो संस्कार और मेहनत की राह दिखाई थी, आज बच्चे अपनी लगन और परिश्रम से उसे और आगे बढ़ा रहे हैं। यह पूरे परिवार के साथ-साथ शहर के लिए भी सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि जसमीत की उपलब्धि सिर्फ उनके परिवार की सफलता नहीं है, बल्कि यह पूरे रुद्रपुर की उपलब्धि है। इससे प्रेरणा लेकर अन्य युवा भी बड़े लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें हासिल करने के लिए आगे बढ़ेंगे। पीसीएस टॉपर जसमीत कौर ने सम्मान और शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जब मेहनत को समाज का प्रोत्साहन मिलता है तो आगे बढ़ने की प्रेरणा और बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि जो युवा प्रशासनिक सेवा में आना चाहते हैं, उन्हें पूरे जुनून, धैर्य और लगन के साथ तैयारी करनी चाहिए। ईमानदार प्रयास और लगातार मेहनत करने वालों को सफलता अवश्य मिलती है। जसमीत ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद, परिवार के सहयोग और ईश्वर की कृपा को दिया। उन्होंने शुभकामनाएं देने वाले सभी लोगों का आभार भी जताया। इस अवसर पर महापौर विकास शर्मा के साथ गुरमीत सिंह, पारस चुघ, चिराग कालरा, गौरव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Rudrapur, Udham Singh Nagar | Jun 2, 2026

विभिन्न परिस्थितियों को मात देकर तीर्थ नगरी ऋषिकेश प्रगति विहार की मीनाक्षी भाटिया ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग PCS 2024 की परीक्षा में पांचवा रैंक हासिल करके डिप्टी कलेक्टर का पद पाया है। मीनाक्षी की सफलता से पूरे ऋषिकेश क्षेत्र में खुशी की लहर है। मीनाक्षी ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां, बहन और बहनोई को दिया है। उनका संकल्प है कि वह प्रशासनिक पद पर रहकर हर वर्ग के जरूरतमंद लोगों के लिए सदैव कार्यरत रहेगी।

#highlightseveryone #highlightseveryonefollowers #uttarakhandupdate #BreakingNews #पीसीएस #rishikesh #बधाई

विभिन्न परिस्थितियों को मात देकर तीर्थ नगरी ऋषिकेश प्रगति विहार की मीनाक्षी भाटिया ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग PCS 2024 की परीक्षा में पांचवा रैंक हासिल करके डिप्टी कलेक्टर का पद पाया है। मीनाक्षी की सफलता से पूरे ऋषिकेश क्षेत्र में खुशी की लहर है। मीनाक्षी ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां, बहन और बहनोई को दिया है। उनका संकल्प है कि वह प्रशासनिक पद पर रहकर हर वर्ग के जरूरतमंद लोगों के लिए सदैव कार्यरत रहेगी। #highlightseveryone #highlightseveryonefollowers #uttarakhandupdate #BreakingNews #पीसीएस #rishikesh #बधाई

Uttarakhand, India | Jun 2, 2026

यूपी में पीसीएस अधिकारियों के 41 तबादले, होली से पहले हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
#यूपी #पीसीएस #अधिकारियों

यूपी में पीसीएस अधिकारियों के 41 तबादले, होली से पहले हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल #यूपी #पीसीएस #अधिकारियों

Mathura, Mathura | Mar 5, 2025

Latest पीसीएस News Videos - Watch the Latest News of July 14, 2026 | Public App