
अधिवक्ता नीतू रानी एवं विपुल का सहायक जिला अटॉर्नी पद पर चयन
यमुनानगर, 22 अक्तूबर- जिला बार एसोसिएशन, जगाधरी (यमुनानगर) की कार्यकारिणी समिति ने एसोसिएशन की सम्मानित सदस्य अधिवक्ता सुश्री नीतू रानी व अधिवक्ता विपुल को हरियाणा में सहायक जिला अटॉर्नी (एडीए) के पद पर चयनित होने पर हार्दिक बधाई दी है। उनकी इस उपलब्धि से जिला बार एसोसिएशन में खुशी और गर्व का माहौल है।
कार्यकारिणी समिति ने कहा कि अधिवक्ता नीतू रानी व अधिवक्ता विपुल ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। उनका सहायक जिला अटॉर्नी के पद पर चयन न केवल उनके लिए, बल्कि पूरी जिला बार एसोसिएशन के लिए गर्व की बात है। उनकी यह उपलब्धि अन्य अधिवक्ताओं को भी अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा देगी।
एसोसिएशन की कार्यकारिणी समिति ने अधिवक्ता नीतू रानी व अधिवक्ता विपुल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह अपने नए दायित्व का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगी तथा अपने कार्यों से न्याय व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। समिति ने उनके सफल और शानदार करियर के लिए शुभकामनाएं दी।
नीतू ने अपनी शिक्षा यमुनानगर के मिनर्वा इंटरनेशनल स्कूल एवं स्नातक (बीए) की शिक्षा गुरूनानक गल्र्स कॉलेज से प्राप्त की है। इसके बाद 2019 से 2022 तक एलएलबी की पढ़ाई कुरूक्षेत्र यूनिवर्सिटी से की। उन्होंने लगन और मेहनत के साथ यह मुकाम हासिल किया है। नीतू के पिता कोर्ट में टाईपिस्ट का कार्य करते हैं, उन्हें अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर गर्व है और वे अत्यंत हर्षित है। इससे दोनों परिवारों एवं आस-पास के लोगों में खुशी की लहर है।