आज दिनांक 14.07.2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्र द्वारा समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में शिवसागर अंचल अंतर्गत सिकरौर जलकर एवं सोनहर जलकर के पट्टाधारियों से संबंधित राजस्व बकाया मामलों की सुनवाई की गई।
सुनवाई के दौरान सिकरौर जलकर के पट्टाधारी श्री मजिस्टर कुम्हार, ग्राम एवं पोस्ट–सिकरौर, प्रखंड–शिवसागर, जिला–रोहतास तथा सोनहर जलकर के पट्टाधारी श्री जितेन्द्र सिंह, पिता–श्री बलीराम सिंह, ग्राम एवं पोस्ट–सोनहर, प्रखंड–शिवसागर, जिला–रोहतास उपस्थित हुए। साथ ही जिला मत्स्य पदाधिकारी-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, रोहतास भी बैठक में उपस्थित रहे। जिला पदाधिकारी ने दोनों से संबंधित राजस्व बकाया की स्थिति की समीक्षा की तथा संबंधित पक्षों की बात सुनने के उपरांत नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
#IPRD
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Jul 14, 2026