सेवा सप्ताह के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 115 मरीजों का हुआ परीक्षण
कोंच। विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा सेवा सप्ताह के अंतर्गत शुक्रवार को कांशीराम कॉलोनी स्थित कंपोजिट विद्यालय परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में करीब 115 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श और निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों का परीक्षण किया। इसके बाद परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर विहिप नगर अध्यक्ष संतोष तिवारी सहित संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Konch, Jalaun | Jul 10, 2026