मशहूर हॉलीवुड अभिनेता जियानकार्लो एस्पोसिटो ने सऊदी अरब में कलमा पढ़कर इस्लाम कबूल कर लिया है। सऊदी जनरल एंटरटेनमेंट अथॉरिटी के चेयरमैन तुर्की अल शेख ने इसकी जानकारी देते हुए एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें 68 वर्षीय अभिनेता मस्जिद में नमाज पढ़ते नजर आ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि जियानकार्लो सऊदी फिल्म इंडस्ट्री की फिल्म 'सेवन डॉग्स' की शूटिंग के सिलसिले में वहां मौजूद थे। सऊदी अरब में रहने के दौरान स्थानीय लोगों और वहां के माहौल से प्रभावित होकर उन्होंने इस्लाम अपनाने का फैसला किया।
चार दशक से अधिक लंबे करियर वाले जियानकार्लो एस्पोसिटो को 'ब्रेकिंग बैड' में 'गस प्रिंग' और 'द बॉयज' में 'स्टैन एडगर' के किरदारों के लिए जाना जाता है
#BreakingNews #LatestUpdate #viralnews #news #TrendingNews #LiveUpdate #todaynews
Sasaram, Rohtas | Jun 22, 2026