#भरतपुर। नदबई क्षेत्र के गांव झारकई में शनिवार शाम को एक निर्माणाधीन मकान की छत से गिरने के कारण एक बुजुर्ग मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, झारकई निवासी हरचंदी जाटव (65) पुत्र दयाराम मकान की छत पर लैंटर का काम कर रहे थे, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वे ऊंचाई से नीचे गिर पड़े। हादसे में उन्हें बेहद गंभीर चोटें आईं। तेज आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे साथी श्रमिकों और ग्रामीणों ने उन्हें तुरंत निजी वाहन से नदबई के राजकीय जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और परिजनों की मौजूदगी में रविवार को शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।