निगरानी अन्वेषण ब्यूरो द्वारा आयोजित प्रथम बिहार सतर्कता जागरूकता सप्ताह के समापन पर 'भ्रष्टाचार की रोकथाम में परिवार और महिलाओं की भूमिका' विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि बिहार राजस्व पर्षद की अध्यक्ष हरजीत कौर ने कहा कि भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करने के लिए कठोर कार्रवाई और सख्त दंड आवश्यक है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के महानिदेशक जीएस गंगवार ने कहा कि भ्रष्टाचार एक सामाजिक बुराई है और इसे रोकना पूरे समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि पिछले डेढ़ वर्ष में निगरानी विभाग ने भ्रष्टाचार के मामलों में 40 दोषसिद्धियां सुनिश्चित कराई हैं।
एडीजी (विधि-व्यवस्था) केएस अनुपम ने कहा कि भ्रष्टाचार रोकने के लिए केवल कानून नहीं, बल्कि लोगों की मानसिकता में बदलाव भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार का दुष्प्रभाव आने वाली पीढ़ियों पर भी पड़ता है। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
Chapra, Saran | Jul 9, 2026