बड़ा हादसा: कलश शोभा यात्रा में रथ का ब्रेक फेल, 7 बच्चों समेत 18 श्रद्धालु घायल, मची भारी चीख-पुकार!
शिवहर से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आ रही है। कलश शोभा यात्रा के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिससे उत्सव का माहौल पल भर में मातम और अफरातफरी में बदल गया।
नवाब हाईस्कूल के पास ढलान पर अचानक रथ का ब्रेक फेल हो गया। अनियंत्रित होकर लुढ़कते रथ की चपेट में आने से 7 बच्चों और महिलाओं सहित कुल 18 लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। हादसे के बाद मौके पर भारी चीख-पुकार मच गई। घायलों में एक श्रद्धालु की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है, जिनके दोनों पैर टूट गए हैं।
आनन-फानन में सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।
माता रानी से प्रार्थना है कि सभी घायल श्रद्धालु जल्द से जल्द स्वस्थ हों। 🙏
#SheoharNews #KalashYatraAccident #BiharNews #Navratri #BreakingNewsBihar