रांची में मादक पदार्थ रोकथाम जागरूकता अभियान का भव्य समापन
जिला खेल कार्यालय, रांची के तत्वावधान में चलाए गए जिला स्तरीय मादक पदार्थ रोकथाम जागरूकता अभियान का भव्य समापन किया गया। अभियान में रांची जिले के विभिन्न खेल केंद्रों, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, खेलो इंडिया केंद्रों, आवासीय प्रशिक्षण केंद्रों और खेल अकादमियों के लगभग 600 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
इस दौरान फुटबॉल, हॉकी, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, रस्साकशी और मलखंब सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। साथ ही पेंटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं ने नशे के दुष्प्रभावों को दर्शाते हुए नशामुक्त समाज का संदेश दिया।
समापन समारोह में जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार सिंह ने युवाओं को नशे से दूर रहकर खेल, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण में अपनी ऊर्जा लगाने का आह्वान किया। झारखंड मलखंब अकादमी के खिलाड़ियों द्वारा प्रस्तुत पोल मलखंब, रोप मलखंब और पिरामिड प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहा।
#NashaMuktJharkhand #RanchiSports #DrugFreeIndia #KheloIndia #YouthAwareness #Ranchi