औरंगाबाद में सहयोग शिविर की समीक्षा, 97% आवेदनों का निष्पादन।
औरंगाबाद, 22 अगस्त 2026
औरंगाबाद जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने आज समाहरणालय सभाकक्ष में सहयोग शिविर के आवेदनों की समीक्षा बैठक की। बैठक में डीडीसी कुमारी अनुपम सिंह, अपर समाहर्ता अनुग्रह नारायण सिंह, निदेशक डीआरडीए अनुपम कुमार सहित सभी बीडीओ, सीओ और पीओ मौजूद रहे।
बताया गया कि जिले में सहयोग शिविर के तहत कुल 14,348 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 13,857 का निष्पादन हो चुका है। यानि निष्पादन दर 97 प्रतिशत रही।
DM ने निर्देश दिया कि लंबित आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण और सार्थक निष्पादन किया जाए। सिर्फ कागज पर निष्पादन नहीं, बल्कि आवेदक की समस्या का वास्तविक समाधान होना चाहिए।
#Aurangabad #DM_Aurangabad #BiharNews #SahayogShivir #24NewsLive