कांके में दिल्ली पुलिस की छापेमारी, 2 थार और 4 बाइक बरामद; मुख्य आरोपी फरार
रांची: झारखंड की राजधानी रांची के कांके इलाके में दिल्ली पुलिस और कांके पुलिस ने मिलकर छापेमारी की। यह कार्रवाई दिल्ली में वाहन चोरी की घटनाओं से जुड़े एक गिरोह के मामले में की गई।
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने कांके स्थित सुहाना सिटी में समीर अंसारी के आवास पर छापेमारी की। इस दौरान घर से चोरी के दो थार वाहन और चार मोटरसाइकिल बरामद की गईं।
हालांकि, छापेमारी के दौरान मुख्य आरोपी समीर अंसारी पुलिस की पकड़ में नहीं आया और फरार हो गया। पुलिस ने उसके परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब जांच के बाद ही वाहन चोरी के इस मामले से जुड़े अन्य लोगों और घटनाओं के बारे में जानकारी सामने आ सकेगी।
#RanchiNews #Kanke #DelhiPolice #JharkhandNews #VehicleTheft #Thar #CrimeNews #RanchiCrime #BreakingNews #झारखंडसमाचार #रांची #LoktantraBharat