जनता दरबार में सुनी गईं आमजन की समस्याएं, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
हाजीपुर। जनसमस्याओं के त्वरित एवं संवेदनशील समाधान के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक, वैशाली शुभांक मिश्रा द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम लोगों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना।
जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों को संबंधित पदाधिकारियों को सौंपते हुए एसएसपी ने नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को जनशिकायतों के समाधान में संवेदनशीलता एवं तत्परता बरतने को कहा।
पुलिस प्रशासन की ओर से बताया गया कि जनता की समस्याओं के समाधान और आमजन से बेहतर संवाद स्थापित करने के लिए इस तरह की पहल लगातार जारी रहेगी।
#Vaishali #Hajipur #SSPVaishali #ShubhakMishra #JantaDarbar #JanSamasyayen #Police #VaishaliPolice #HajipurNews #BiharNews #YoungIndiaNews