राँची . फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FJCCI) की 62वीं वार्षिक आमसभा (एजीएम) शनिवार को रांची में हंगामेदार रही. रविवार को चैंबर के नए सत्र के लिए मतदान होना है. चुनाव से ठीक एक दिन पहले हुई इस आमसभा में साहिबगंज से आए एक उद्यमी ने मंच का संचालन कर रहे वर्तमान पदाधिकारियों पर उन्हें अपनी बात न रखने देने का गंभीर आरोप लगाया.
इस दौरान कुछ देर के लिए गतिरोध और गहमागहमी की स्थिति उत्पन्न हो गई. उद्यमी का आरोप है कि उन्हें अपनी बात रखने के लिए जानबूझकर समय नहीं दिया गया. अपनी उपेक्षा से नाराज होकर उद्यमी ने सभा में सख्त लहजे में कहा कि जो हमारी बात सुनेगा, मत (वोट) उसी को मिलेगा. उनका यह बयान चुनावी दृष्टिकोण से बेहद अहम हो गया है.
Ratu, Ranchi | Sep 12, 2026