Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews

प्रधानमंत्री मोदी-शाह के कार्यक्रमों में दौड़ीं 554 उत्तराखंड रोडवेज बसें, 2.82 करोड़ का भुगतान अब तक नहीं! कर्मचारी संघ ने DM को लिखी चिट्ठी उत्तराखंड परिवहन रोडवेज का करोड़ों रुपये का भुगतान अटकने का मामला अब खुलकर सामने आ गया है। उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने देहरादून के जिलाधिकारी को पत्र लिखकर 2 करोड़ 82 लाख रुपये का लंबित भुगतान तत्काल जारी करने की मांग की है। परिषद का कहना है कि 7 मार्च 2026 को आयोजित कार्यक्रम और 14 अप्रैल 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड दौरे के लिए भीड़ लाने हेतु रोडवेज की 554 बसें लगाई गई थीं। इन बसों के संचालन का पूरा खर्च रोडवेज ने उठाया, लेकिन आज तक भुगतान नहीं किया गया। चिट्ठी में क्या कहा गया? 7 मार्च 2026 के कार्यक्रम और 14 अप्रैल 2026 को प्रधानमंत्री के दौरे में कुल 554 रोडवेज बसें लगाई गईं। इन बसों का 2 करोड़ 82 लाख रुपये का भुगतान अब तक लंबित है। उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने देहरादून के जिलाधिकारी को पत्र भेजकर बकाया राशि तुरंत जारी करने की मांग की है। परिषद का कहना है कि भुगतान में देरी से रोडवेज की आर्थिक स्थिति पर गंभीर असर पड़ रहा है। अब सवाल यह है कि जब सरकारी कार्यक्रमों के लिए रोडवेज की बसों का इस्तेमाल किया गया, तो उनका भुगतान महीनों बाद भी क्यों नहीं हुआ? घाटे में चल रहे रोडवेज पर आखिर यह आर्थिक बोझ कब तक डाला जाएगा? News sorce - aaj tak #उत्तराखंड_रोडवेज #उत्तराखंड_परिवहन #PMModi #AmitShah #Uttarakhand #Roadways #BreakingNews #UttarakhandNews #Dehradun #554बसें #2_82करोड़ #सरकारी_बकाया #RoadwaysEmployees #उत्तराखंड_सरकार #ViralNews #NewsUpdate #HindiNews #उत्तराखंड_की_आवाज #जनता_पूछ_रही_है #PaymentPending

Uttarakhand, India | Aug 5, 2026