ठाकुरगंज में सबसे ज्यादा 75.42% मतदान, किशनगंज जिले में बना अव्वल!
किशनगंज जिले में मतदान के आंकड़ों के अनुसार, ठाकुरगंज प्रखंड में सबसे अधिक 75.42 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहीं, दिघलबैंक में 73.07 प्रतिशत और किशनगंज प्रखंड में 67.58 प्रतिशत मतदान हुआ। बहादुरगंज में 62.38 प्रतिशत, पोठिया में 60.52 प्रतिशत और टेढ़ागाछ में 54.21 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। कोचाधामन में 53.40 प्रतिशत तथा किशनगंज अनुमंडल कार्यालय क्षेत्र में 63.76 प्रतिशत मतदान हुआ। जिला स्तर पर कुल मतदान प्रतिशत 63.00 रहा।