रांची में अवैध ज़ेरॉक्स दुकान पर चला नगर निगम का बुलडोज़र
रांची नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने आज रांची कॉलेज के सामने स्थित तिरुपति टावर परिसर में कार्रवाई करते हुए रिया ज़ेरॉक्स नाम की दुकान को हटा दिया। निगम के अनुसार यह दुकान गिफ्ट डीड की भूमि पर अवैध रूप से बनाई गई थी।
नगर निगम ने कहा कि गिफ्ट डीड की जमीन पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सार्वजनिक जमीन और निगम की संपत्तियों को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए आगे भी इसी तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
#Ranchi #RanchiNews #Jharkhand #JharkhandNews #BreakingNews #RanchiCollege #RanchiNagarNigam #Encroachment #BulldozerAction #ViralNews #NewsUpdate #LocalNews #HindiNews #TrendingNews #IndiaNews #DailyNews #ViralPost #NewsAlert #RanchiUpdate #JharkhandUpdate