
राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाक़ात कर बलिया एवं गाजीपुर जनपद में रेलवे के समग्र विकास, यात्री सुविधाओं के विस्तार और लंबित रेल परियोजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की।
सांसद ने रेल मंत्री के समक्ष बलिया और गाजीपुर में रेलवे अवसंरचना को मजबूत करने, स्टेशनों के आधुनिकीकरण, यात्री सुविधाओं में वृद्धि, बेहतर रेल कनेक्टिविटी तथा जनहित से जुड़ी विभिन्न रेल परियोजनाओं को शीघ्र गति देने की मांग रखी।
उन्होंने कहा कि इन कार्यों के पूरा होने से पूर्वांचल के लाखों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
मुलाकात के दौरान सांसद नीरज शेखर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के मार्गदर्शन में भारतीय रेलवे तेजी से आधुनिक हो रही है। इसका लाभ बलिया लोकसभा क्षेत्र को भी मिल रहा है और भविष्य में रेलवे से जुड़े कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि बलिया और गाजीपुर के समग्र विकास, बेहतर रेल सुविधाओं और जनहित से जुड़े हर मुद्दे को केंद्र सरकार के समक्ष मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता है ताकि क्षेत्र की जनता को आधुनिक और सुगम रेल सेवाओं का लाभ मिल सके।
#Ballia #Balliakhabar #railway #NeerajShekhar #minsitryofrailways