भरतपुर के बिहारीजी मंदिर में हीरा गायब होने के मामले में देवस्थान विभाग ने बड़ा बयान दिया है। सहायक आयुक्त मुकेश कुमार मीणा ने बताया कि रजिस्टर में 15 नवंबर 2024 को "हीरा जैसा नग" चढ़ाने की एंट्री है।
लेकिन इसे चढ़ाते समय न विभाग से परमिशन ली गई, न प्रमाणिकता कराई गई और न रसीद ली गई। शिकायत विधायक के लेटर पैड पर आई थी।
अब इस मामले में एक और बिल सामने आया है। विभाग ने वस्तु जांच के लिए भेजी है। रिपोर्ट के बाद कार्रवाई तय होगी।