
जर्जर दीवार गिरने के बाद डीएम से विद्यालय भवन खाली कराने की मांग
#आर्य #समाज #अनाथालय #बरेली ने #जिलाधिकारी को पत्र देकर कालीचरण डीएवी उच्च माध्यमिक विद्यालय के जर्जर भवन को खाली कराने की मांग की है। संस्था का कहना है कि भवन और परिसर की एक जर्जर दीवार हाल में गिर गई, जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है।
पत्र के अनुसार, करीब 40 फीट लंबी और लगभग 10 फीट ऊंची जर्जर दीवार 8-9 तथा 27-28 सितंबर की मध्यरात्रि में गिर गई। संस्था ने दावा किया है कि नगर निगम की ओर से भवन को वर्ष 2019 में ही जर्जर घोषित किया जा चुका है। संस्था का कहना है कि इस संबंध में प्रशासन को पूर्व में भी पत्र और आईजीआरएस के माध्यम से सूचना दी गई थी।
आर्य समाज अनाथालय ने आरोप लगाया है कि भवन उसकी संपत्ति पर संचालित हो रहा है और डीएवी प्रबंधन द्वारा बिना वैध लीज/किरायेदारी के विद्यालय का संचालन किया जा रहा है। संस्था ने डीएम से मांग की है कि जर्जर भवन को तत्काल खाली कराया जाए और वहां किसी भी प्रकार के संचालन पर रोक लगाई जाए।
संस्था ने यह भी कहा है कि भवन खाली कराकर उसे भूस्वामी आर्य समाज अनाथालय को सौंपा जाए, ताकि वह जर्जर भवन को हटाने और परिसर को सुरक्षित करने की कार्रवाई कर सके।
Bareilly news Live #up #news