प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का आयोजन 17 एवं 18 जून को
नौहट्टा प्रखंड परिसर में 17 एवं 18 जून को प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में आयुष्मान भारत, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना, दिव्यांग कल्याण योजनाओं सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।
प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मनोरमा कुमारी ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें एवं उनका लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि जिन दिव्यांगजनों का प्रमाण पत्र नहीं बना है, उनके लिए मेडिकल टीम द्वारा प्रमाण पत्र बनाने की विशेष व्यवस्था की गई है।
✅ दिनांक : 17 एवं 18 जून
✅ स्थान : प्रखंड परिसर, नौहट्टा
आइए, सरकारी योजनाओं का लाभ लें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
#Nauhatta #Rohtas #JanKalyanShivir #BiharGovernment #AyushmanBharat #PMAY #GovernmentSchemes