
माय भारत के स्वयंसेवकों ने शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह स्मारक पर किया श्रमदान।
दैनिक वीरधरा राजस्थान। श्री श्रद्धा ओम त्रिवेदी।
सवाई माधोपुर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के माय भारत केंद्र के तत्वावधान में एवं जिला कलेक्टर कानाराम के मार्गदरशन में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत पीजी कॉलेज, सवाई माधोपुर परिसर स्थित शहीद कैप्टन रिपु दमन सिंह के स्मारक पर स्वच्छता जागरूकता एवं स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता तथा सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता विकसित करना था। कार्यक्रम की शुरुआत में शिक्षाविद मुस्साविर अहमद ने स्वच्छता शपथ दिलाकर की। जिसमें उपस्थित युवाओं एवं स्वयंसेवकों ने सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छता के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। इसके साथ युवाओं द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया।
इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे दैनिक जीवन की आदत एवं जिम्मेदारी बनाने पर जोर दिया गया। युवाओं को व्यक्तिगत स्वच्छता के साथ-साथ सार्वजनिक स्थलों, स्मारकों एवं आसपास के पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।
इसके पश्चात स्वयंसेवकों एवं युवाओं ने शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह के स्मारक परिसर में स्वच्छता श्रमदान किया।