
कार्यालय जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी।
प्रेस विज्ञप्ति
श्री जीवन चंद्रा कार्यकम पदाधिकारी, मोतिहारी सदर से मानव दिवस सृजन में अपेक्षित प्रगति नही करने, जीरो ऑफिस डे के दौरान प्रखंड मुख्यालय से अनुपस्थित रहने, प्रखंड मुख्यालय में आवासन नही करने, ई०के०वाई०सी० में अपेक्षित प्रगति नही करने, VBG RAM-G अन्तर्गत एक भी पंचायत में डिमांड नहीं करने के कारण स्पष्टीकरण पूछा गया था पूछे गये स्पष्टीकरणों में से किसी भी स्पष्टीकरण का जबाव नही देने, प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र से अनुपस्थित रहने के कारण श्री जीवन चंद्रा, कार्यकम पदाधिकारी मोतिहारी सदर को कर्त्तव्यों में घोर लापरवाही, कर्त्तव्यहीनता, स्वेच्छाचारिता एवं वरीय पदाधिकारी द्वारा दिये गये निदेश की अवहेलना के कारण विभागीय पन्नांक 196 दिनांक-25.03.2022 के कंडिका-01 के उपखंड-IV में निहित प्रावधान के आलोक में जिलाधिकारी-सह-जिला कार्यकम समन्वयक, पूर्वी चम्पारण मोतिहारी द्वारा उनके मूल मानदेय से 25 प्रतिशत की कटौती तीन वर्ष तक करने का शास्ती (दण्ड) अधिरोपित किया गया है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar