
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम जरवे के पास सोन नदी से अवैध रेत लेकर लौट रहा एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। यह हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर का इंजन सीधे एक युवक के ऊपर जा गिरा, जिससे 29 वर्षीय शिवकुमार पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ट्रैक्टर चालक सहित दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वे जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।
इस दर्दनाक घटना ने जिले में प्रतिबंध के बावजूद बेखौफ चल रहे अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के काले कारोबार पर एक बार फिर बड़ा सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। सूचना मिलने पर उरगा थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी के मुताबिक प्राथमिक कारण तेज रफ्तार है, लेकिन पुलिस अवैध उत्खनन के पहलू की भी गहराई से जांच कर रही है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस अवैध कारोबार से जुड़े असली माफियाओं पर क्या कार्रवाई करता है।
#ChhattisgarhNews #KorbaAccident #IllegalSandMining #RoadSafety #ChhattisgarhPolice #KorbaNews #CrimeUpdate #FatafatNews