राज्य मंत्रिमंडल ने बिहार में मत्स्य एवं जलीय कृषि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए बिहार एक्वाकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (BAIDCL) के गठन को मंजूरी दे दी है। इस पहल से मत्स्य क्षेत्र में आधारभूत संरचना के विकास और किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का मार्ग प्रशस्त होगा।
सरकार के अनुसार, कॉरपोरेशन के माध्यम से मत्स्य हैचरी, फिश फार्म, फीड मिल, कोल्ड चेन, आइस प्लांट, फिश मार्केट और प्रोसेसिंग यूनिट जैसी आधुनिक सुविधाओं का विकास किया जाएगा। वहीं, नेशनल प्रोग्राम फॉर डेयरी डेवलपमेंट के तहत कॉम्फेड में बल्क मिल्क कूलर, डेटा प्रोसेसर आधारित दुग्ध संग्रहण इकाइयों तथा दूध में मिलावट जांच मशीनों की स्थापना को भी मंजूरी दी गई है।
Chapra, Saran | Jul 9, 2026