चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, केंद्रीय मंत्री ने किया सम्मानित
#बेगूसराय।बलिया,सेवा संकल्प अभियान के तहत अहिंसा दिवस के अवसर पर शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय, जानीपुर में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 36 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रशस्ति पत्र, कॉपी, और कलम प्रदान किए। उन्होंने उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में खुशी कुमारी ने प्रथम, प्रशांत कुमार ने द्वितीय, और सोनाक्षी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।ईस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बच्चों की रचनात्मकता और प्रतिभा को प्रोत्साहित करना उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।