#नागपुर।
गैंग्स्टर और शातिर अपराधी श्रद्धा दुबे के जलवे में फरारी के दौरान भी कोई कमी नहीं थी। जब अरेस्ट हुई तब भी ब्रांडेड कपड़े और चप्पल में थी। लाखों का नाइट सूट और बीस हजार की स्लीपर। उसके पास से चार Iphone भी बरामद होने की चर्चा है। श्रद्धा गैंग की सदस्य और उसकी बहन रश्मि दुबे भी ब्रांडेड कपड़ों से लकदक मिली। लखनऊ से नेपाल। नेपाल से फिर लखनऊ वापिस। यहां से रायबरेली होते हुए आगरा। वहाँ से झांसी और फिर नागपुर। STF ने इसको वहीं धर दबोचा जब नागपुर से निकलने की तैयारी कर रही थी। श्रद्धा दुबे ने करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की बहुत बेरहमी से हत्या की। वसूली गैंग चलाती थी। अगर इससे ठीक से इंट्रोगेशन हुई तो बहुत कुछ सामने आएगा।
Barhaj, Deoria | Oct 20, 2026