बिहार सरकार का बड़ा फैसला: छात्र आंदोलन से जुड़े सभी केस और FIR होंगे वापस
केंद्र सरकार के फैसले के बाद अब बिहार सरकार ने भी छात्र आंदोलन को लेकर बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार ने प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर दर्ज सभी मुकदमे और FIR वापस लेने का ऐलान किया है। इस संबंध में बिहार सरकार के गृह विभाग ने 27 जुलाई को आधिकारिक पत्र जारी किया है।
जारी आदेश के अनुसार, छात्र आंदोलन के दौरान प्रदर्शन करने वाले छात्रों या किसी अन्य व्यक्ति के खिलाफ दर्ज सभी मामलों को वापस लिया जाएगा। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि आंदोलन में शामिल लोगों के विरुद्ध आगे कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी।
सरकार के इस फैसले को छात्र आंदोलन के बाद उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब इस निर्णय के बाद राज्य की राजनीति और छात्र संगठनों की प्रतिक्रिया पर सभी की नजरें टिकी हैं।
#Bihar #BiharGovernment #SamratChoudhary #StudentProtest #StudentMovement #BiharProtest #BreakingNews #BiharNews #Education #Students
Chapra, Saran | Jul 29, 2026