
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को मिली सफलता।
01 अवैध देशी कट्टा के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार।
घटनाक्रम :- दिनांक-22.06.2026 को थानाध्यक्ष, बासोपट्टी थाना को संध्या गश्ती के क्रम गुप्त सूचना प्राप्त हुई की 03 व्यक्ति ग्राम वीरपुर स्थित मुरवला बगीचा के पास बैठे हुए तथा तिनों नशा कर रहे है ऐसा प्रतित होता है कि वे किसी बड़े अपराध की योजना बना रहे है। प्राप्त सूचना वरीय पदाधिकारी को सुचित करते हुए प्राप्त निर्देशानुसार सूचना के सत्यापन एंव आवश्यक कारवाई हेतु पुलिस बल के साथ मुखला बगीचा, वीरपुर के पास पहुँच कर देखा गया कि 03 व्यक्ति एक मोटरसाईकिल खड़ी करके आपस में बात कर रहे है तथा एक व्यक्ति अपने हाथ मे 01 कट्टा जैसा हथियार लिये हुये दिख रहा है। तभी वे सभी पुलिस बल को देखकर मोटरसाईकिल वही छोडकर भागने लगे परन्तु पुलिस बल के सहायोग से तीनो व्यक्तियो को हथियार के साथ पकड़ लिया गया। पकड़ाये तीनो व्यक्तियों नाम / पता पुछने पर अपना नाम 01. मो० अताबुल, 02. मो० नसीम, 03. मो० फेकल, जिला-मधुबनी बताया। विधिवत तलाशी के क्रम में मो० अताबुल के दाहिने हाथ में लिए 01 देशी कट्टा बरामद हुआ। पुछ-ताछ के क्रम में उनके द्वारा बताया गया कि यह कट्टा नेपाल से लेकर आया हूँ तथा यह देशी कट्टा दिखा कर देहशत फैलाते है एवं राह आने-जाने वाले लोगो से पैसा छिनते है। बरामद सभी प्रदर्श जप्त कर पकड़ाये तिनों व्यक्तियों को विधिवत गिरफ्तार कर थाना लाया गया। ईस घटना के संबंध में बासोपट्टी थाना अन्तर्गत कांड सं0-201/26 दिनांक-22.06.2026 धारा-25 (1-बी) ए/35 आर्म्स एक्ट के तहत सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विधि सम्मत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम / पता :-
01. मो० अताबुल, पे०-मो० गुलाम रसूल, सा०- पच्चीहर, थाना-जयनगर, जिला-मधुबनी।
02. मो० नसीम, पे०-मो० आसिम, सा० वीरपुर ग्वालाटोल, थाना-बासोपट्टी, जिला-मधुबनी।
03. मो० फेकल, पे०-मो० बिलटु, सा० वीरपुर ग्वालाटोल, थाना-बासोपट्टी, जिला-मधुबनी।
बरामदगी :-
01. देशी कट्टा :- 01
02. मोबाईल :- 03
03. मोटरसाईकिल :- 01