
महापौर योगेश कुमार ताम्रकार ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली
निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के दिए निर्देश
नगर निगम के महापौर योगेश कुमार ताम्रकार ने शहर के समग्र विकास एवं जनसुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए गुरुवार को महापौर कक्ष में नगर निगम के इंजीनियरों के साथ विभिन्न विकास कार्यों एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की। बैठक में शहर में संचालित विकास कार्यों की प्रगति, निर्माण की गुणवत्ता, समयबद्ध क्रियान्वयन तथा नागरिक सुविधाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
महापौर ने अधिकारियों एवं इंजीनियरों को निर्देशित किया कि सभी विकास कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप एवं तय समयसीमा में पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखते हुए प्रत्येक परियोजना की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि शहरवासियों को बेहतर आधारभूत सुविधाओं का लाभ मिल सके।
बैठक में निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। महापौर ने स्पष्ट किया कि कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस अवसर पर संबंधित अधिकारी एवं इंजीनियर उपस्थित रहे। महापौर योगेश कुमार ताम्रकार ने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य शहर के विकास को निरंतर गति देना तथा प्रत्येक नागरिक को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और सुविधायुक्त शहर उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों से विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।