अरवल के बैदराबाद काली स्थान के पास बर्थडे पार्टी के दौरान पुलिस पर युवकों से मारपीट का आरोप लगा है। घटना में सुनील कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर किया गया। इसके बाद गुरुवार को पूर्व विधायक महानंद सिंह और पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रमाकांत शर्मा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सदर थाने का घेराव किया। पुलिस का आधिकारिक बयान अभी सामने नहीं आया है।
#bihar Khabar Junction Live