
गांव राजपुरा कैरावाली के आंगनबाडी में गोद भराई रस्म और बेटी जन्म पर कुआं कार्यक्रम आयोजित
चोपटा। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को नाथूसरी चौपटा ब्लॉक के गांव राजपुरा कैरावाली की आंगनबाड़ी केंद्रों में आँगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें महिलाओं को पोषण की जानकारी दी गई। मिनक्षी पत्नी सुनील की गोद भराई की गई। पूजा पत्नी श्रवण और पल्लवी पत्नी संजय को बेटियां होने पर कुआं पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गांव कैरावाली में आयोजित आंगन मिलन समारोह में मुख्य अतिथि संतोष देवी ने शिरकत की। यह जानकारी देते हुए आंगनवाडी वर्कर सुमन, माया और शारदा ने बताया कि आँगन मिलन सेवा कार्यक्रम में एएनएम रजनी, कोमल, सीएचओ सरोज, हेल्पर अंगूरी, सुनीता, आशा वर्कर सुनीता ने विभाग की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं की जानकारी ग्रामीण महिलाओं, बच्चों, किशोरों तथा गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को दी गई। विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों के पोषण एवं स्वास्थ्य से संबंधित सेवाएं, पूरक पोषण, स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण में सहयोग तथा बच्चों के विकास से जुड़ी गतिविधियां संचालित की गई। इस मौके पर महिलाओं को पोषण शपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को संतुलित आहार, पोषण, स्वास्थ्य देखभाल तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी दी गई
Sirsa, Sirsa | Sep 29, 2026