
कहते है हर इंसान की कामयाबी के पीछे एक बड़ी ताकत होती है, वही ताक़त इस प्यारी बिटिया के साथ खड़ी रही है ( कबड्डी के कोच श्रीमान अशोक शर्मा जी)के मार्गदर्शन और अपनी लगन, मेहनत से बिटिया आराध्या खागटा बनीं सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी ग्यांह गाँव जो खिलाड़ियों की प्रसिद्ध भूमि मानी जाती है जहाँ ऋषि पंचमी मेले का आगाज कुश्ती से हुआ करता था आज भी महासू महाराज 🤴 जी की असीम कृपा 🙏 हमारे पूर्वजों की थाती-माटी पर बनी हुई है इस परंपरा को आराध्या जैसी होनहार बिटिया रानी आगे बढ़ा रही है l
अंडर-14 कबड्डी में शानदार प्रदर्शन, आराध्या का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए
नेरवा (चौपाल)। अंडर-14 कबड्डी प्रतियोगिता में नेरवा क्षेत्र की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में टीम की कप्तान आराध्या खागटा को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (बेस्ट प्लेयर) चुना गया। अपने बेहतरीन खेल और नेतृत्व क्षमता के दम पर आराध्या ने यह उपलब्धि हासिल की।
आराध्या खागटा का चयन आगामी अंडर-14 राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए भी हुआ है। वहीं, आरुषि ने भी प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
बेटियों की इस उपलब्धि पर उनके परिजनों और पूरे चौपाल-नेरवा क्षेत्र में खुशी का माहौल है। क्षेत्रवासियों ने आराध्या और आरुषि को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं
#Awaj E Himachal