
कुआरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 42.750 लीटर नेपाली शराब और बाइक बरामद
अररिया। गुप्त सूचना के आधार पर कुआरी थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के कुआरी असराहा फील्ड सड़क पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नेपाली शराब और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल से शराब लेकर आ रहा है। इसी दौरान पुलिस की गाड़ी को देखकर बाइक सवार व्यक्ति मोटरसाइकिल छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मोटरसाइकिल संख्या **BR 38 AN 8337** की तलाशी ली, जिसमें नेपाली देशी एवं विदेशी शराब बरामद हुई।
बरामद शराब में नेपाली देशी शराब की 120 बोतलें शामिल हैं, जिनमें उमंगा की 60 बोतल (18 लीटर), फाइटर प्रीमियम डीलक्स की 30 बोतल (9 लीटर) और ब्लैक फाइटर की 30 बोतल (9 लीटर) शामिल हैं।
वहीं, नेपाली विदेशी शराब में गोल्डन ओके की 9 बोतल (3.375 लीटर) और ब्लैक ओक की 9 बोतल (3.375 लीटर) बरामद की गई।
इस प्रकार पुलिस ने कुल 42.750 लीटर नेपाली शराब और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। फरार बाइक सवार की पहचान एवं मामले में आगे की कार्रवाई को लेकर पुलिस जुटी हुई है।
Pi Express News | अररिया
#KuariPolice #ArariaNews #ArariaPolice #BiharPolice #NepaliSharab #SharabBaramadgi #PoliceAction #KuariThana #ArariaBreakingNews #BiharNews #Forbesganj #BorderNews #PiExpressNews #CrimeNews #LatestNews
Araria, Araria | Nov 9, 2026