बाद में दूसरे अस्पताल में जांच कराने पर किडनी में गंभीर संक्रमण मिलने के बाद उसे निकालना पड़ा। इंसाफ की मांग को लेकर महिला अपने पति और पांच बेटियों के साथ कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई में पहुंची, जहां उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।