
#वरिष्ठ पत्रकार #जगमोहन रौतेला को मिला #कुंवर प्रसून स्मृति पर्यावरण एवं जन पक्षधर पत्रकारिता सम्मान" #पुण्यतिथि पर कुंवर प्रसून को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
#देहरादून। #वरिष्ठ पत्रकार आंदोलनकारी, पर्यावरविद् #कुंवर प्रसून की पुण्यतिथि के मौके पर #वरिष्ठ पत्रकार #जगमोहन रौतेला को #कुंवर प्रसून स्मृति पर्यावरण एवं जनपक्षधर पत्रकारिता सम्मान से नवाजा गया। इस मौके पर #वरिष्ठ पत्रकार ₹शीशपाल गुसांईं की #कुंवर प्रसून के जीवन कर्म पर आधारित किताब का लोकार्पण भी किया गया।
#देहरादून की #दून लाइब्रेरी में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड के #वरिष्ठ पत्रकार, आंदोलनकारी, पर्यावरणविद् #कुंवर प्रसून की पुण्यतिथि पर उनका भावपूर्ण स्मरण कर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर #कुंवर प्रसून के जीवन से जुड़े संस्मरण बताकर उनके जीवन कर्म से प्रेरणा लेने की बात कही गई। कार्यक्रम में #वरिष्ठ पत्रकार #शीशपाल गुसांईं की कुंवर प्रसून के जीवन पर लिखी गई #कलम का गांधी: कुंवर प्रसून और जनसरोकार" पुस्तक का विमोचन किया गया। इस मौके पर #वरिष्ठ पत्रकार #जगमोहन रौतेला को #कुंवर प्रसून स्मृति पर्यावरण एवं जन पक्षधर पत्रकारिता सम्मान" से नवाजा गया। सम्मान के रूप में उन्हें प्रशस्ति पत्र, शॉल और नगद धनराशि प्रदान की गई। इस मौके पर विभिन्न जगहों से आए वरिष्ठ जनों व विषय विशेषज्ञों द्वारा कुंवर प्रसून के जीवन कर्म पर प्रकाश डाला गया तथा समाज हित में किए गए उनके कार्यों को याद किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरणविद विजय जड़धारी, प्रोफेसर जयंत बंदोपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार राजीव नयन बहुगुणा, वरिष्ठ पत्रकार जयसिंह रावत आदि ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर कुंवर प्रसून स्मृति मंच के संयोजक रंजना भंडारी, प्रोफेसर अनुपम भंडारी, सामुदायिक रेडियो हेंवलवाणी के निदेशक राजेंद्र नेगी आदि लोग मौजूद रहे।