
बिनोता के शिवालयों में गूंजा हर हर महादेव।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
बिनोता। कस्बे में सावन माह के दूसरे सोमवार एवं प्रदोष तिथि पर कस्बे सहित क्षेत्र के शिव मंदिरों में महिला पुरुषों द्वारा मंदिर ओर पूजा अर्चना जलाभिषेक के साथ भोलेनाथ के ज्याकारो से शिव मंदिर गूंज उठे।
चारभुजा महिला मंडल की प्रेमलता तिवारी ने बताया कि सावन के सोमवार के साथ प्रदोष तिथि एवं पूरे सावन माह का व्रत उपवास रखने वाली महिला पुरुषों ने पातेश्वर महादेव, चारभुजा के उमापति महादेव, बस स्टैंड पर बैंकटेश्वर महादेव ब्रह्मपुरी के निंबेश्वर महादेव वार्ड पांच के पीपलेश्वर महादेव सहित सभी शिव मंदिरों में सुबह से ही पूजा अर्चना करने वालो की भीड़ रही भोले नाथ का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की।
महिला मंडल की प्रेमलता तिवारी शकुंतला सोनी, बेबी कुंवर, मीना देवी लुहार सूरज वैष्णव भगवती सोनी उर्मिला भारद्वाज चंदा सोनी, संगीता सोनी पुरुष वर्ग से योगेश सोनी, ऋतिक सोनी, मनोहर दास वैष्णव,गोपाल व्यास, शिवनारायण अन्यावदा, बिहारी लाल सुथार भगवती लाल लखारा कैलाश सुथार सहित बड़ी संख्या में शिव भक्तों ने पूजा अर्चना कर खुशहाली की कामना की।