
Sangaria Matdaan Maha Abhiyaan #संगरिया_नगरपालिका_आम_चुनाव: रिटर्निंग अधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया व्यापक निरीक्षण, व्यवस्थाओं के दिए निर्देश
संगरिया की आवाज़।
संगरिया रिटर्निंग अधिकारी जय कौशिक ने नगरपालिका क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर चुनाव के सफल, सुचारु और पारदर्शी संचालन के लिए आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका पवन कुमार को निर्देश दिए कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर स्पष्ट रूप से मतदान केंद्र का नाम, संबंधित वार्ड संख्या तथा मतदान केंद्र संख्या अंकित की जाए जिससे मतदानकर्ताओं को चुनाव के दिन किसी प्रकार की असुविधा न हो।
मतदान कर्मियों के बैठने की व्यवस्था तथा सुविधाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। शनिवार को निरीक्षण स्थानों में किसान शहीद स्मारक खालसा स्कूल, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय नंबर 2, एलबीएस स्कूल, राउप्रावि वार्ड नंबर 1, बीएन उमावि, ग्रावि बालिका उच्च माध्यमिक, पीएम श्री राउमावि स्टेट स्कूल, एसकेएम पब्लिक स्कूल, स्वामी केशवानंद कालेज, मानव मंगल महिला शिक्षा महाविद्यालय, डीआर स्कूल और डीसी स्कूल शामिल रहे।
रिटर्निंग अधिकारी ने प्रत्येक बूथ पर प्रवेश-निकास मार्ग साफ और सुगम रखने,
दिव्यांग तथा बुजुर्ग मतदाताओं के लिए प्रविष्टि पर सुविधाएँ और रैम्प की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
संगरिया की आवाज़
District Collector & Magistrate - Hanumangarh