
#लखनऊ #अग्निकांड के #मृतकों को RSS Gurukul Academy में दी #श्रद्धांजलि
दो मिनट का मौन रख दी गई विनम्र श्रद्धांजलि, सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
#सिकन्दरपुर,बलिया
लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड में दिवंगत विद्यार्थियों एवं अन्य मृतकों की आत्मा की शांति के लिए सोमवार को RSS Gurukul Academy, सिकंदरपुर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
सभा में विद्यालय के प्रबंध निदेशक जय प्रताप सिंह एवं निदेशक निशु सिंह की मौजूदगी में समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं व कर्मचारियों ने भाग लिया। दिवंगत आत्माओं के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विद्यालय परिवार ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को शांति मिले तथा शोक संतप्त परिवारों को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति मिले। इस दौरान विद्यार्थियों को जीवन में सुरक्षा, सतर्कता एवं मानवीय मूल्यों के प्रति जागरूक रहने का संदेश भी दिया गया।
श्रद्धांजलि सभा के अंत में ऐसी दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न होने की कामना की गई। प्रधानाचार्य अजीत कुमार यादव ने बताया कि विद्यालय परिवार ने दिवंगत आत्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।