*आयुक्त कार्यालय, भागलपुर प्रमंडल में हिंदी दिवस समारोह का आयोजन*
भागलपुर, दिनांक-14.09.2026। आयुक्त कार्यालय, भागलपुर प्रमंडल, भागलपुर में आज हिंदी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आयुक्त के सचिव-सह-उप निदेशक, राजभाषा, भागलपुर प्रमंडल, भागलपुर श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा की गई।
समारोह के अवसर पर श्री अमन कुमार, प्रशाखा पदाधिकारी, श्री अजय कुमार, प्रशाखा पदाधिकारी, श्री सुधीर कुमार सिंह, प्रशाखा पदाधिकारी, मो. शाहिद खान, प्रशाखा पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने दैनिक जीवन एवं कार्यालयीन कार्यों में हिंदी भाषा के अधिकाधिक उपयोग को बढ़ावा देने के संबंध में अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
वक्ताओं ने हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसके अधिकाधिक प्रयोग तथा राजभाषा के रूप में हिंदी के प्रभावी क्रियान्वयन की आवश्यकता पर जोर दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने दैनिक जीवन एवं कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
जिला जनसंपर्क कार्यालय
भागलपुर