सीतापुर में तालाब में पैर फिसलने से युवक की दर्दनाक मौत
सीतापुर : जनपद के Ps Hargaon थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में खेत जाते समय तालाब के पास पैर फिसलने से पंकज कुमार उर्फ कल्लू (31 वर्ष) गहरे पानी में चले गए, जिससे उनकी डूबकर मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय प्रशासन तुरंत सक्रिय हुआ। पीएसी बल और गोताखोरों ने स्टीमर व जाल की मदद से 24 घंटे तक कड़ी तलाशी अभियान चलाया।
बुधवार को स्थानीय गोताखोरों और तलाश टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद उनका शव तालाब से बाहर निकाला।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही। इस दुखद घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
#Sitapur #SitapurNews #UttarPradesh #UPNews #AccidentNews #LocalNews #Hargaon #BreakingNews