4 दिन पहले गायब कपड़ा व्यापारी का शव नहर में मिला
सांडी थानाक्षेत्र के गांव खुटेहना के पास शारदा नहर से शव बरामद हुआ। थानाध्यक्ष लोनार सुनील मिश्रा, थानाध्यक्ष सांडी समर बहादुर सिंह, चौकी इंचार्ज बावन वरुण शुक्ला मौके पर पहुंचे। 4 दिन पहले बावन नहर पुल पर मिली थी बाइक और चप्पलें, हरदोई का निवासी है मृतक व्यापारी ब्रजेश, आत्महत्या की आशंका, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी।
Hardoi, Hardoi | Jul 11, 2026