⬇️घुनसेरा की रेखा भट्ट बनीं महिला आत्मनिर्भरता की मिसाल, तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित⬇️
पिथौरागढ़ के बिण विकासखंड के घुनसेरा गांव निवासी रेखा भट्ट राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही हैं। हरु सैम देवता स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष रेखा को समूह के लिए ₹75 हजार सीआईएफ, ₹2 लाख सीसीएल और ₹25 हजार आरएफ की सहायता मिली।
रेखा भट्ट को महिला सशक्तिकरण और आजीविका के क्षेत्र में योगदान के लिए वर्ष 2025 में तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वर्तमान में वह एनआरएलएम के ‘सरस’ सेंटर का संचालन कर रही हैं, जहां स्वयं सहायता समूहों के पहाड़ी उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराया जा रहा है।