जमीनी विवाद में युवक की धारदार हथियार से हत्या, भाई-भतीजे पर मुकदमा
अमेठी। जनपद के मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के भददौर गांव में रविवार देर रात जमीनी विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। खेत की रखवाली कर घर लौट रहे 40 वर्षीय रामकरन पुत्र स्वर्गीय राम नरेश पर रास्ते में धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला जमीनी विवाद से जुड़ा है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर उसके भाई और भतीजे के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है और जल्द गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
Amethi, Amethi | Jul 20, 2026