बड़ी खबर: गुरुद्वारा नांदेड़ साहिब में सुखबीर सिंह बादल पर हमला, तेजधार हथियार से वार की सूचना
महाराष्ट्र के गुरुद्वारा नांदेड़ साहिब में दर्शन के दौरान शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रीय प्रधान सुखबीर सिंह बादल पर कथित तौर पर तेजधार हथियार से हमला किए जाने की सूचना सामने आई है। सूत्रों के अनुसार हमलावर भीड़ का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि हमलावर निहंग के बाने में आया था।
घटना के बाद सुखबीर सिंह बादल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुट गई हैं।
#BreakingNews #SukhbirSinghBadal #NandedSahib #PunjabPolitics #AttackNews #Maharashtra #DucNewsRajasthan #FacebookNews #ViralNews #IndiaNews
Shree Ganganagar, Ganganagar | Aug 13, 2026