
ट्रॉमा सेंटर मुद्दे पर आरएलपी नेता विवेक माचरा का सरकार को अल्टीमेटम
बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ में ट्रॉमा सेंटर और फोरलेन सड़क निर्माण की मांग को लेकर आयोजित महापड़ाव के दौरान आरएलपी नेता विवेक माचरा ने सरकार और स्थानीय विधायक पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लंबे समय से ट्रॉमा सेंटर की मांग की जा रही है, लेकिन राजनीतिक कारणों से अब तक इसका निर्माण शुरू नहीं हो सका, जबकि सड़क हादसों में लगातार लोगों की जान जा रही है।
माचरा ने कहा कि पूर्व विधायक गिरधारी महिया के प्रयासों से ट्रॉमा सेंटर स्वीकृत हुआ था, लेकिन इसके बावजूद परियोजना धरातल पर नहीं उतर सकी। उन्होंने आरोप लगाया कि यह मुद्दा राजनीति की भेंट चढ़ गया है।
सभा को संबोधित करते हुए विवेक माचरा ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो 15 अगस्त को #बीकानेर में #मुख्यमंत्री का #तिरंगा फहराने का कार्यक्रम नहीं होने दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने स्थानीय विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके भाषणों में अहंकार झलकता है और जनता इस अहंकार को बर्दाश्त नहीं करेगी।
महापड़ाव में विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने ट्रॉमा सेंटर व फोरलेन सड़क निर्माण की मांग को लेकर समर्थन जताया।