सऊदी अरब में बुधवार देर रात एयरपोर्ट और तेल ठिकाने को निशाना बनाकर किए गए घातक हमलों में कम से कम 3 लोगों की जान चली गई, जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। अचानक हुए इस हमले से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट पर आ गईं।
दम्माम शहर स्थित किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए हमले में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और 8 अन्य लोग घायल हुए हैं। इसके साथ ही महत्वपूर्ण तेल प्रतिष्ठानों पर भी निशाना साधा गया, जिससे भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। सुरक्षा बलों ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया है तथा घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
#breakingnewswala #SaudiArabia #HouthiAttack #DammamAirport #InternationalNews #BreakingNews #BNWTV