चमोली में बड़ा हादसा, टीएचडीसी की टनल धंसी
डीआईपीआर से प्राप्त जानकारी के अनुसार सात लोगों की मौत 13 लोग गंभीर रूप से घायल
चमोली जिले के पीपलकोटी में शुक्रवार सुबह टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल धंसने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे के बाद टनल के अंदर कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने घटना की पुष्टि की है। राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हैं। अब तक आठ लोगों को टनल से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। अन्य लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। प्रशासन और बचाव दल स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। हादसे के कारणों की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।