बहराइच पुलिस की पहल टूटने से बचे 3 परिवार, परामर्श केंद्र ने कराई सुलह
बहराइच के पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में 'परिवार परामर्श केंद्र' ने एक बार फिर सामाजिक रिश्तों को बिखरने से बचा लिया है।
पारिवारिक विवादों को लेकर आए 3 अलग-अलग मामलों में दोनों पक्षों को आमने-सामने बिठाकर काउंसलिंग की गई।
पुलिस की समझाइश के बाद तीनों परिवारों ने अपने मतभेद भुलाकर भविष्य में साथ रहने और पारिवारिक कर्तव्यों को निभाने का संकल्प लिया।
इस सफल समझौते में महिला आरक्षी छाया और महिला आरक्षी निशी त्रिवेदी की टीम का विशेष योगदान रहा।
पुलिस कार्यालय से तीनों परिवार आपसी सामंजस्य बिठाकर खुशी-खुशी अपने घर रवाना हुए।