
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शाहनगर में शासकीय कन्या हाई स्कूल सहित वन परिक्षेत्र के बोरी बीट कैंपस और क्षेत्र के विभिन्न शासकीय-अशासकीय संस्थानों में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग, जनपद पंचायत सीईओ शिवम वर्मा, वन विभाग के अधिकारी, समिति सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम कराए गए और उनके स्वास्थ्य लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई। योगाभ्यास के माध्यम से लोगों को शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक संतुलन बनाए रखने का संदेश दिया गया।
बीट प्रभारी एवं वनरक्षक प्रेमनारायण वर्मा ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो स्वस्थ और निरोग जीवन का आधार है। उन्होंने सभी से अपील की कि योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, जिससे तनाव कम हो और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत हो।
कार्यक्रम में समिति महेबा अध्यक्ष भूरा बंजारा, पूर्व सरपंच रामा बंजारा, जनप्रतिनिधि मोहन विश्वकर्मा, केशव प्रसाद दहायत सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।
#YogaDay #InternationalYogaDay #Shahnagar #YogaForHealth #HealthyLife #PannaNews #MadhyaPradesh #योगदिवस #शाहनगर #स्वस्थजीवन #YogaIndia #TrendingNews